देहरादून। प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया है कि द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी अपना डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार है। उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि द्वारा हाट विधायक महेश नेगी ने साफ कहा है कि वे डीएनए टेस्ट कराने को तैयार है। इस मामले में पुलिस की जांच प्रकिया जारी है।
Mahesh Negi has clearly said that he is ready for a DNA test. The police investigation is underway: Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat
The woman who has accused Mahesh Negi of sexual harassment has demanded a DNA test of her daughter & the BJP MLA pic.twitter.com/Hl5QHH30xc
हम आपको बता दें कि द्वारा हाट के भाजपा विधायक महेश नेगी पर द्वाराहाट की ही रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए अपनी दो महीने की बच्ची के पिता होने का आरोप लगाया था।