HomeAccidentBageshwar News: डंपर का ब्रेक फेल, दूसरे डंपर से टकराया, चालक घायल

Bageshwar News: डंपर का ब्रेक फेल, दूसरे डंपर से टकराया, चालक घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आरे बाइपास के पास एक डंपर का ब्रेक फेल हो गया और वह आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे आरे बायपास मार्ग पर डंपर संख्या-यूके- 011-0961 व वाहन संख्या यूके-02- सीए-0861 साथ-साथ चल रहे थे। दोनों एक ही दिशा को जा रहे थे। इसी बीच पीछे से चल रहा डपर का ब्रेक फेल हो गया और आगे चल रहे डंपर पर जोरदार टक्कर लग गई। इस हादसे में डंपर संख्या यूके 011-0961 का चालक पंकज कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी देवलचौड़ घायल हो गया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार चालक के दोनों पांवों की हड्डी टूट गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments