सीएनई रिपोटर, सोमेश्वर सोमेश्वर पल्यूड़ा, हटयूडा बाजार की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है और जल संस्थान मूक दर्शक बना है। ऐसे में परेशान ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने विभाग की अनदेखी को जमकर कोसा है और समय रहते पेयजल समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई है। अन्यथा की स्थिति में विभाग के खिलाफ आंदोलन की धमकी दे डाली है। इसी क्रम में क्षेत्र के जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा विभाग की अनदेखी से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता जल स्रोत से पानी ढोने में मजबूर हैं। उन्होंने कहा है कि जल संस्थान के आला अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र विभाग पेयजलापूर्ति नहीं करता, तो क्षेत्रवासी विभाग के खिलाफ आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे।