HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : नए SSP डॉ. मन्जूनाथ टीसी ने सम्भाला पदभार, जानिये...

Almora Breaking : नए SSP डॉ. मन्जूनाथ टीसी ने सम्भाला पदभार, जानिये परिचय

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज रविवार को अल्मोड़ा जनपद को अपने नए कप्तान मिल गये हैं। यहां एसएसपी कार्यालय में नव आगंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

डॉ. मंजूनाथ 2014 बैच के I.P.S. अधिकारी (उत्तराखंड कैडर) हैं। उन्होंने MBBS भी किया है और गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली का उनका अनुभव रहा है। वह इससे पूर्व सीओ रुद्रपुर, सीओ ऋषिकेश, एएसपी उधम सिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, एसपी रेलवेज हरिद्वार, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अतिरिक्त 2021 महाकुंभ एसपी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

एसएसपी अल्मोड़ा की कमान सम्भालने के बाद आज डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सीनियर सिटीजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर निस्तारण किया जायेगा। महिला सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के कल्याण एवं आधुनिकरण हेतु अपेक्षित कदम उठाए जाएंगे।जनपद में मादक पदार्थाें की तस्करी की रोकथाम, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु जागरूकता, लम्बित अभियोगों का अनावरण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ व़ सुचारू बनाना, अपराधों की रोकथाम, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष बल दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments