HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का विरोध कर रहे दर्जनों...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेसी नजरबंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को राजपुरा आवास में नजर बंद कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि विरोध की सम्भावना को देखते हुए पहले से ही पुलिस ने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के आवास व कार्यालय के बाहर का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि जनता बढ़ती हुई महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने झूठी घोषणाओं की झाड़ी लगा रखी है। इन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से चंद दिनों पहले काम याद आने शुरू हो गये हैं।

कांग्रेस नेता विक्रम रन्धवा ने कहा मोदी पहाड़ से प्रेम की बात करते हैं, लेकिन पलायन रोकने के लिए ठोस कदम नही उठाते हैं। आइएसबीटी रिंग रोड का काम अधर में लटका है। जिससे डबल इंजन की सरकार पर गहरा रोष व्याप्य है।

पुलिस द्वारा नरजबंद किये गये कार्यकर्ताओं में किरन माहेश्वरी, साहिल राज, अनिता रन्धवा, पियूष आर्या, कमल आर्या, करन कुमार, चंचला मिस्त्री, अभिनाश रन्धवा, मुन्ना आर्या, ऐरिक मसीह, पंकज कश्यप, सचिन राठौर, कैलाश, अंकित बाल्मीकि, मोहित कश्यप, अमित बाल्मीकि, दीपक साहू, माया देवी, गीता देवी, पायल माहेश्वरी, कैलाश कोहली, पंकज अधिकारी, ममता हलधर समेत तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments