HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, पार्टी को जीत...

सितारगंज : दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज/नानकमत्ता। विधानसभा के इस्लाम नगर क्षेत्र में मज़हर उर्फ गुड्डू भाई के आवास पर आम आदमी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिशन दत्त जोशी ने गुड्डू भाई सहित क्षेत्र के दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जोशी ने दिल्ली में जनता के हित में किये गए कार्यों को सिलसिलेवार बताया और कहा कि इस बार नानकमत्ता विधानसभा सहित पूरे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर है।

उत्तराखंड का जनमानस जिसको कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से ठगा है। आम आदमी पार्टी की ओर आशा भरी नज़रों से देख रहा है। ये समझ भी रहा है कि केवल आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली की तरह सुविधाएं देकर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करेगी। जोशी ने उपस्थित सभी लोगों से इस बार अपनी आने वाली पीढ़ी, अपने बच्चों के लिए वोट करने की अपील की।

इस बैठक में गुड्डू भाई समेत वाज़िद, फरीद अहमद, मोहम्मद उमर, रियासत हुसैन, कल्लू भाई, राशिद हुसैन, अन्नू बीज वाले, सलीम अंसारी समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद हुसैन, ज़ाहिद मंसूरी, गुलफाम आढ़ती, रिज़वान मंसूरी, शाबिर भाई, रियाज़ मंसूरी, दिलदार भाई, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नूरी हिना, रहीश सिद्दीकी, नाज़िम शैरी, कादरी, मोहन सिंह नेगी, मयंक सिंह राणा व सरदार गुरप्रीत सिंह सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments