HomeBreaking Newsदहेज उत्पीड़न : ससुरालियों ने की बेरहमी से मारपीट, फट गया कान,...

दहेज उत्पीड़न : ससुरालियों ने की बेरहमी से मारपीट, फट गया कान, गंभीर चोटें

ADVERTISEMENTS

📌 दो बेटियों सहित घर से निकाला

✒️ पति, सास-ससुर, जेठ और ननद पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। दहेज उत्पीड़न का आरोप : यहां एक विवाहिता ने अपने सुसुरालियों पर दहेज के लिए बेरमी से मारपीट कर बेटियों से घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति व सास-ससुर सहित तमाम ससुरालियों ने इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। पुलिस ने सौंपी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला वनभूलपुरा क्षेत्र का है। पुलस को सौंपी तहरीर में इंदिरानगर निवासी हिना परवीन ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। बताया कि उसका विवाह अफसार के साथ जनवरी 2019 को हुआ था।

शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। इस दौरान उनकी दो बेटियां भी पैदा हुईं। जिसके बाद तो ससुरालियों का उस पर गुस्सा और बढ़ गया। वह उसके तथा बेटियों का उत्पीड़न करने लगे।

महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले बाइक और कार की लगातार मांग कर रहे थे। जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उनके कान का पर्दा फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई।

महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे दोनों बेटियों के साथ घर से भी निकाल दिया है। इघर महिला द्वारा सौंपी तररीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला के पति अफसार, ससुर इकबाल, सास मुस्तकीम, जेठ अफजाल और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

दूसरी शादी करना चाहता था पति, पत्नी नहीं मानी तो उतार दिया मौत के घाट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments