HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : पबजी मत खेलना पगली, प्यार हो जायेगा ! इन...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पबजी मत खेलना पगली, प्यार हो जायेगा ! इन प्रेम दिवानी लड़कियों को देख पुलिस भी हैरान !

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE REPORTER

उत्तराखंड के चमोली जनपद के थराली में एक अजब—गजब प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस के पास आया है। जिसे देख—सुन पुलिस कर्मी भी हैरान हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

दरअसल, हुआ यूं कि हिमाचल से दो सगी बहनें पबजी खेलने की शौकीन थीं। मोबाइल पर गेम खेलते—खेलते दोनों को थराली के लड़के से प्यार हो गया और वह हिमाचल के कांगड़ा से सीधे शादी करने उत्तराखंड आ पहुंची। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां SSP ने दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के कर दिये तबादले, पढ़िये पूरी लिस्ट

यहां तय हुआ कि तीनों प्रेमी अब विवाह के बंधन में बंध जायेंगे। अतएव वह तीनों शादी करने कोर्ट जा पहुंचे, लेकिन यहां एक अड़चन आ गई। पता चला कि जिस लड़के से लड़की शादी का मन बनाये थे वह तो अभी नाबालिग ही है। इस बीच हिमाचल पुलिस पीछे से गुमशुदा लड़कियों की तलाश में थराली आ गयी।

उत्तराखंड : एक हफ्ता और बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू, इस बार सरकार ने नहीं दी कोई राहत, आदेश जारी

तब पता चला कि यह दोनों लड़कियां हिमालय के कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से लापता थीं और उनकी गुमशुदगी दर्ज है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके पुलिस इन तक पहुंच ही गई। दोनों बहनें ग्वालदम में एक महिला के घर रूकी हुई थी, जो नेपाली मूल की है। शादी के लिए यह घर से कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई थीं। यह ग्वालदम में रहने वाले एक नेपाली मूल के युवक से विवाह करना चाहती थीं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां बेकाबू ट्रक ने रौं​द दिये स्कूटी सवार मां—बेटा, युवक की मौत, महिला गम्भीर

मामले की जानकारी देते हिमाचल पुलिस के एएसाई सुरजीत कुमार

पुलिस को अब तक जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार इन दोनों बहनों को पबजी खेलते—खेलते एक लड़के से प्यार हो गया। फिर इन्होंने आपस में एक—दूसरे के फोन नंबर शेयर करे और दोस्ती आगे बढ़ गई। दोनों बहनें एक ही लड़के से शादी करना चाहती थीं।

Uttarakhand Breaking : ट्यूशन जाती लड़की से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

हिमाचल पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस की तालाश कर रही थी। उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील के ग्वालदम थाना क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस यहां पहुंची। हिमाचल पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के एसडीएम के समक्ष पेश करेगी, फिर अग्रिम कार्रवाई होगी।

Uttarakhand : होटल में छुपा दुष्कर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे ! खुल गई इसकी पूरी कुंडली, आप भी जानिये लड़कियों और नशे के शौकीन इस वहशी की अपराध कथा…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments