HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: धर्म रक्षा दिवस पर जिला अस्पताल में दिया खून

अल्मोड़ा: धर्म रक्षा दिवस पर जिला अस्पताल में दिया खून

👉 धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब ने लगाया शिविर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विगत वर्षो की भांति इस बार भी धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने संयुक्त रुप से आज स्वामी श्रद्धानंद की स्मृति में धर्म रक्षा दिवस के मौके पर जिला अस्पताल अल्मोड़ा के रक्तकोष पर रक्तदान शिविर लगाया। धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं संयोजक मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में लगे इस शिविर 9 यूनिट खून दान किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब के 22 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। जिनमें से 09 लोगों ने रक्तदान किया जबकि दुर्लभ रक्त समूह को देखते हुए 13 लोगों को भविष्य के लिए आरक्षित रखा गया।

यह रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। शिविर में ईश्वर सिंह नेगी, यथार्थ साह, हिम्मत सिंह, अंकित पांडे, सुमित टम्टा, गौरव साह, अनिल वर्मा, भानु प्रताप सिंह बिष्ट, दिव्यांशु सिंह बिष्ट ने रक्तदान किया। साथ ही दुर्लभ रक्त समूह के रक्तदाताओं मनोज सिंह पवार, नन्दन फर्तियाल, अतुल वर्मा, ज्योति रावत, पंकज नयाल, सुनिल कुमार यादव, मनीष तिवारी, कमल बिष्ट, मयंक कार्की, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, मदन रावत को भविष्य में रक्तदान करने के लिए आरक्षित रखा गया है।

रक्तदान शिविर में धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, मातृ शक्ति विभाग प्रमुख गंगा जोशी, जिला मातृ शक्ति संयोजिका प्रो. आराधना शुक्ला, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनिल यादव, बाल आयोग के सदस्य अजय वर्मा, धर्म जागरण समन्वय जिला संयोजक कमल सिंह बिष्ट ‘राहुल’, जिला परियोजना प्रमुख मनीष तिवारी, जिला सह संयोजक शंकर जोशी, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, विजय भट्ट, सूरज वाणी, गोपाल मेर, शुभम, किशन गुरुरानी सहित रक्तदान कोष के डॉ. आरएस शाही, टेक्नीशियन प्रमोद जोशी, महेन्द्र बिष्ट, मनोज धानिक, मनोज कुमार, नंदन सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments