HomeBreaking NewsUttarakhand : डॉक्टर से अश्लील वीडियो के जरिये 80 हजार की ठगी,...

Uttarakhand : डॉक्टर से अश्लील वीडियो के जरिये 80 हजार की ठगी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राजधानी देहरादून के एक डॉक्टर अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गये। चिकित्सक का आरोप है कि किसी अंजान शख्श ने अपने ​को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए उनसे 80 हजार रूपये ठग लिये, इसके बाद भी उसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

दरअसल, यह मामला देहरादून कैंट थाना क्षेत्र का है। पीड़ित डॉक्टर ने साइबर सेल में बताया कि एक दिन वह किसी विवाह समारोह से लौटे और अपने कमरे में जाकर कपड़े बदल रहे थे। इसी बीच एक अंजान वीडियो काल आ गई। गलती से उन्होंने वह काल रिसीव कर ली। यह घटना 16 नवंबर की है। उन्होंने बताया कि वीडियो काल में एक लड़की बेहद अश्लील हरकतें कर रही थी। उन्होंने वह काल बंद कर दिया, लेकिन उसके बाद एक कॉल आया। सामने वाले ने अपने को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने उन्हें अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद उसने मामले को रफा—दफा करने के लिए रूपये मांगे। डॉक्टर ने बताया कि अपनी इज्जत बचाने के लिए उन्होंने उस व्यक्ति को बताये गये अकाउंट में 80 हजार रूपये डाल दिये।

पीड़ित ने बताया कि दो दिन बाद पुन: उसे कथित दिल्ली पुलिस अधिकारी का फोन आया। वह बोला कि संबंधित लड़की ने आत्महत्या कर ली है। अगर वह इस मामले से बचना चाहता है तो उन्हें दो लाख रूपये दे। जिसके बाद डॉक्टर को अहसास हो गया कि वह ठगी का शिकार बनते जा रहे हैं। यदि वह उसे यह रूपये देंगे तो भी वह बार—बार रूपयों की मांग करेगा। अतएव अब वह पुलिस की शरण में आये हैं। इधर इस मामले में थाना कैंट प्रभारी एनके बिष्ट ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। ठगों को ट्रेस करने के प्रयास में साइबर सेल जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments