HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : जनता जाये भाड़ में, साहेब वी.आई.पी. हैं, इनके Office...

बड़ी ख़बर : जनता जाये भाड़ में, साहेब वी.आई.पी. हैं, इनके Office में आकर करो वैक्सीनेशन, सांसद ने Office बुलवाई वैक्सीनेशन टीम, Vip Culture पर पैदा हुआ बड़ा विवाद

ADVERTISEMENTS

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जहां पूरा देश वैक्सीन के लिए परेशान है। लोगों को स्लॉट खाली नही मिल रहे। बड़ी—बड़ी लाइनें वैक्सीनेशन सेंटर पर लग रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश में एक भाजपा सांसद ने अपने आफिस में स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलवा समर्थकों का वैक्सीनेशन करवाया। जिसके बाद एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में लोग वैक्सीन लेने के लिए स्लॉट बुकिंग में उलझे हुए हैं। 18+ वालों को तो स्लॉट ही नहीं मिल पा रहा है, तो वहीं 45 से ज्यादा उम्र वाले दूसरी डोज लेने के लिए परेशान हैं, ऐसे में बीजेपी सासंद द्वारा कराए गए वीआईपी वैक्सीनेशन के औचित्य पर सवाल उठने लगे हैं।

Breaking News : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भाई असीम की कोरोना से मौत

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा अपने कार्यालय में स्पेशल टीम को बुलाकर सभी कर्मचारियों का कोरोना वैक्सीनेशन कराया गया। इस वैक्सीनेशन के दौरान की तस्वीरें यहां के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाल दीं, जिनसे विवाद शुरू हो गया।

सांसद के कार्यालय पर करीब 14 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसकी तस्वीरें यहां के स्टाफ ने खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। युवाओं द्वारा जहां वीआईपी कल्चर को लेकर बीजेपी सांसद की जमकर आलोचना की जा रही है, तो वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में तंज कसना शुरू कर दिए हैं।

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का सेवन

जानकारी मिली है कि सांसद अनिल फिरोजिया के कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दो बार पहुंची और दोनों बार में उनके स्टाफ और समर्थकों को टीके लगाए गए।

इधर इस पूरे मामले को लेकर कोविड प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जिम्मेदार अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठ गये हैं।

Almora : अल्मोड़ा में स्कूल शिक्षिका सहित चार की मौत

उत्तराखंड : अस्पताल ने नही दी कोरोना से 65 मरीजों की मौत की जानकारी, 19 दिन बाद हुआ खुलासा, हड़​कंप

Uttarakhand – चार धाम यात्रा : आज सुबह गंगोत्री धाम के कपाट खुले

JOb Alert : SBI में 5327 पदों पर बंपर भर्ती, वेतन 7, 900 रुपए से 47,920 मासिक, जल्दी कीजिए Apply करने के सिर्फ दो दिन शेष

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments