HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: डीएम ने कनस्यारी गांव का भ्रमण किया, पशुपालकों से की मुलाकात

Bageshwar: डीएम ने कनस्यारी गांव का भ्रमण किया, पशुपालकों से की मुलाकात

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिलाधिकारी ने कनस्यारी गांव का भ्रमण किया। गांव के किसान और पशुपालकों के घर जाकर मुलाकात की। उन्हें सरकार की योजनाएं बताई और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों ने पहली बार डीएम के गांव आने पर उनका भव्य स्वागत किया।

शुक्रवार को डीएम ने गरुड़ विकास खंड के कनस्यारी गांव का रुख किया। वह प्रगतिशील किसान और पशुपालक केशर सिंह भरड़ा के घर पहुंची। पशुपालन, पालीहाउस, बकरी पालन और धान उत्पादन को देखकर काफी खुश हुई। केशर सिंह के कार्यों की सराहना की। पशुपालन विभाग को विभागीय योजनाओं से जोड़ने और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। भरड़ा ने बताया कि वह डेयरी भी चला रहे हैं। प्रतिदिन 70 लीटर दूध उत्पादन कर प्रतिमाह 50 हजार रुपये शुद्ध लाभ अर्जित कर रहे हैं। इसके अलावा 100 नाली में सब्जी की खेती पालीहाउस में कर रहे हैं। बासमती धान, लाल धान, गडेरी उत्पादन कर 70 हजार रुपये प्रतिवर्ष की आय है। बकरी पालन, मत्स्य पालन व कीवी उत्पादन भी करने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments