HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः पेयजल योजना के निरीक्षण को ढूंगापातली पहुंची डीएम

बागेश्वरः पेयजल योजना के निरीक्षण को ढूंगापातली पहुंची डीएम

योजना का नियमित रखरखाव और टैंक की सफाई होः अनुराधा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मालता गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी ढूंगापाटली पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल योजना के नियमित रखरखाव व टैंक में नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। तभी प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने योजना में खर्च की गई राशि के साथ ही लाभाविंत परिवारों व टैंक की क्षमता की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम वीके रवि ने बताया कि योजना का निर्माण जल जीवन मिशन के तहत 21 लाख रुपये की लागत से किया गया है। प्रत्येक परिवार को मानक के अनुसार संयोजन व पेयजल वितरित करने का प्रयास किया है। 56 परिवारों को लाभाविंत किया गया है। स्रोत से मुख्य टैंक तक एक इंच की लाइन बिछाई गई है।

वितरण के लिए एक, हाफ व पौने इंच के पाइप बिछाए गए हैं। योजना के लिए विभाग ने 35 लाख का आगणन भेजा और 21 लाख रुपये पूरा किया। इस दौरान सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील दताल, जेई चंद्र प्रकाश, अंजलि आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments