ADVERTISEMENTS
रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 का द्वितीय टीका लगवाया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि जिसकी भी टीका लगाने की बारी आती है वे अवश्य टीका लगवाये व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि टीका लगाने से किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं हो रही है इससे घबराने की जरूरत नही है। इस अवसर पर सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डा. हरेन्द्र मलिक, डा. उदय शंकर, डा. गौरव अग्रावाल, एएनएम दीपा जोशी आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

