HomeUttarakhandNainitalवाह! डीएम नैनीताल का एक और नेक काम बालिका कोमल राणा का...

वाह! डीएम नैनीताल का एक और नेक काम बालिका कोमल राणा का बीएससी नर्सिंग में कराया दाखिला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। काठगोदाम निवासी बालिका कोमल राणा ने कुछ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता को खो दिया था। इन हालातों में भी कोमल राणा ने 12 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, आगे की पढ़ाई जारी रखना कोमल के लिए मुश्किल था। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के एक कार्यक्रम में कोमल जिलाधिकारी सविन बंसल से मिली तथा बीएससी नर्सिंग करने की तमन्ना जाहिर की। गरीब बेटियों की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया और कोमल का पाल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला कराया व चार वर्षीय कोर्स की फीस ढाई लाख रूपये जिलाधिकारी बंसल ने जमा करा दी है।

बंसल का मानना है कि बच्ची कोमल की धनराशि के अभाव मे पढ़ाई बाधित ना हो उनका मानना है कि शिक्षित बच्चियां समाज का स्तम्भ हैं तथा परिवार में ज्ञान की रोशनी विखेरती है। बालिका कोमल ने जिलाधिकारी बंसल को बताया कि वह अनाथ है तथा अपने जीवन में कठनाईयों का सामना कर रही है। गरीब होने के कारण आगे की पढ़ाई भी जारी नहीं रख सकती है उसने बीएससी नर्सिंग करने की इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में कोमल की दास्तान सुन जिलाधिकारी ने कोमल से तभी वादा कर दिया की वे उसकी शिक्षा रूकने नहीं देंगे।

जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर शिल्पा जोशी को निर्देशित कर कोमल राणा का पाल नर्सिंग कॉलेज में चार वर्षीय कोर्स में दाखिल करवाकर अपना वादा पूरा किया, व चार वर्षीय फीस 2.50 लाख जिलाधिकारी ने जमा कराई। कोमल की ड्रेस व किताबों का खर्च बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से वहन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने एक बार फिर एक जरूरतमन्द मेधावी बालिका की शिक्षा को जारी रखने में सहायता कर साबित कर दिया की बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टशनों के बीच ट्रेक पास बनी झोपडियों में लगी आग, एक दर्जन से ज्यादा स्वाहा

पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, जानें खासियत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments