HomeUttarakhandBageshwarजनता दरबार : डीएम ने दिए जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के...

जनता दरबार : डीएम ने दिए जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में तहसील सभागार में जनता दरबार में विभागों के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 19 समस्या और शिकायतें दर्ज करायी गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की व्यवहारिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तत्परता के साथ कार्य किए जाए। कहा कि जिन समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान नही हो पा रहा है या शासन स्तर के मामले हैं, ऐसे मामलों को तय समय के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जनता दरबार कार्यक्रम में गोगिना के ग्रामीणों ने राप्रावि गोगिना धारी में अध्यापकों की नियुक्ति करने व क्षेत्र में स्वास्थ सुविधाओं का सुदृढ करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ व सीईओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उमेश सिंह परिहार निवासी खोली ने नदीगांव-खोली बाइपास मोटर मार्ग निर्माण के दौरान कटी नाप भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने ईई लोनिवि को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जैसर, गागरीगोल निवासी ज्योति ने विद्युत बिल ठीक काराने की मांग की व मेहनरबूंगा निवासी चंपा देवी ने विद्युत संयोजन कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने ईई विद्युत का नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंडलसेरा निवासी महेश राम ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी ने सम्मुख रखते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

त्रिलोक सिंह शाही निवासी असों ने सिंचाई के लिए नहर मरम्मत कार्य कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने ईई सिंचाई को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महेश राम, नीमा देवी, कमला देवी, पूरन सिंह, पान सिंह समेत अन्य लोगों ने पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने ईई जल संस्थान का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन व हैलो बागेश्वर की भी समीक्षा की। लंबित शिकायतों को लेकर डीएम ने विभागों को हिदायत देते हुए लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन को लेकर विभागों की लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को अधिकारी नियमित रूप से लॉगिंग करें और शिकायतकर्ता से भी पोर्टल के माध्यम से संवाद स्थापित करें। हैलो बागेश्वर में दर्ज होने वाली छोटी छोटी व्यक्तिगत समस्याओं को भी अधिकारी तत्परता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई समस्या व शिकायत लंबित न रहे, इस हेतु विभागाध्यक्ष नियमित मॉनिटरिंग कर समस्याओं को समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कुमार आदित्य तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, ईई जल संस्थान सीएस देवडी,जल ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मंजुलता यादव, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments