HomeUttarakhandBageshwarजिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे डीएम भटगाई, मरीजों से पूछी कुशलक्षेम

जिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे डीएम भटगाई, मरीजों से पूछी कुशलक्षेम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जिला अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया तथा पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा भी की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था में आए सुधार की सराहना की, साथ ही यह भी कहा कि अभी भी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि अस्पताल एक ऐसा स्थल है जहां हर मरीज को साफ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए।

आशीष भटगांई ने वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता पर रखा जाए और सभी उपकरण क्रियाशील स्थिति में रहें। उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे कार्यशील होने चाहिए ताकि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया और उन्हें हर समय चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक अस्पताल में “सुझाव पेटी” अनिवार्य रूप से स्थापित होनी चाहिए, ताकि आमजन सीधे अपने सुझाव एवं शिकायतें प्रशासन तक पहुंचा सकें।

जिलाधिकारी ने एक्स-रे मशीनों के बार-बार खराब होने पर नाराजगी जताई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी को निर्देशित किया कि इन मशीनों को शीघ्र मरम्मत कराकर सुचारु रूप से संचालित किया जाए, जिससे मरीजों को अनावश्यक असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए स्टाफ को सहयोगपूर्ण वातावरण मिलना जरूरी है और उनकी समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रशासन मरीजों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला अस्पताल को “प्रो-पेशेंट” मॉडल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी, सीएमएस डॉ तपन शर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments