HomeUttarakhandBageshwarDM Anuradha Paul ने किया डामरीकरण का निरीक्षण, लिए सैंपल

DM Anuradha Paul ने किया डामरीकरण का निरीक्षण, लिए सैंपल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल (DM Anuradha Paul) ने बीआरओ द्वारा बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग में किए जा रहे डामरीकरण का निरीक्षण किया। साथ ही किये जा रहे डामरीकरण का सैम्पल लेकर जांच को भेजा।

DM Anuradha Paul arrived for inspection

उन्होंने कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क में पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त सड़कें बनाना प्रदेश सरकार का उददेश्य है, जिसके लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

बालीघाट से शामा तक डामरीकरण का निरीक्षण

जिलाधिकारी अनुराधा पाल (DM Anuradha Paul) ने बालीघाट से शामा तक चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डामरीकरण का कार्य समय पर पूर्ण किया जाये। इसमें सभी तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखा जाय। कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान विशेष रूप से रखा जाय, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक जनता को मिले।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के सुधारीकरण व उन्हें सुगम बनाने के लिए कृतसंकल्प है। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने लोनिवि से अन्य सड़कों की स्थिति व कार्यों की जानकारी ली तथा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मार्ग में किए जा रहे डामरीकरण की चौड़ाई भी नपवाई तथा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण का सैंपल लेते हुए इसके जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोनिवि भुवन जोशी, जेई बीआरओ एके भाष्कर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments