HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः ताम्र ग्रोथ सेंटर पहुंची डीएम अनुराधा पाल

बागेश्वरः ताम्र ग्रोथ सेंटर पहुंची डीएम अनुराधा पाल

ADVERTISEMENTS

शिल्पियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ताम्र उद्योग जिले का पारंपरिक उद्योग रहा है। इसे बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा। इस उद्योग के बढ़ने से जहां रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी वहीं पलायन पर भी रोक लगेगी।

जिलाधिकारी ने ताम्र उद्योग से जुड़े शिल्पिओं के कार्यशालाओं को देखा व उनसे संवाद किया। उन्होंने उडेरखानी गांव के ताम्र शिल्पी दुलप राम के कार्यशाला एवं उनके द्वारा उत्पादित ताम्र उत्पादों को भी देखा। उत्पादों की सराहना करते हुए क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने नई तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही शिल्पियों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए। उन्होंने कहा ताम्र उद्योग पारंपरिक उद्योग है, इसे और अधिक विकसित करना होगा। ताम्र उद्योग के लिए बाहरी क्षेत्रों में भी यहां का नाम जाना जाता है, तथा यहां के उत्पाद काफी पसंद किए जाते हैं, ये उत्पाद जनपद के ब्रांड बने इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि माल का विपणन करने के लिए ठोस प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी ने ताम्र उद्यमियों से संवाद करते हुए उनसे विस्तृत जानकारियां ली व उनकी समस्याओं को जाना। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अनुकूल और बेहतर नीतियां बनाते हुए मल्टी एक्टिविटी के तहत कार्य कर गांव को सब्जी उत्पादन के लिए कलस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश डीपीएम रीप को दिए।

इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि शिल्पियों की शिल्पकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिल्पी दुलप राम सहित दो अन्य उद्यमी शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं, तथा उद्यमी शिल्प प्रदर्शन के लिए विदेशों में भी जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, डीपीएम रीप मो.आरिफ, ग्राम प्रधान बीना देवी, विमल कुमार टम्टा, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, मनीष कुमार टम्टा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments