HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पराली जलाने पर डीएम अनुराधा ने लगाई रोक

बागेश्वर: पराली जलाने पर डीएम अनुराधा ने लगाई रोक

ADVERTISEMENTS

✍️ जंगलों में पिरुल हटवाने के दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में बढ़ रही आग की घटनाओं पर जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुराधा पाल ने सख्त रुख अपना लिया है। पहले उन्होंने 11 मई तक पराली जलाने पर रोक लगा दी है। अब अधिकारियों को जंगल की आग पर नजर रखने तथा आग लगने में सहायक पिरुल को हटवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वनाग्नि की घटनाओं को कम किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम के लगातार शुष्क बने रहने से जंगलों में आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारियों समेत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पूर्ति अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, निकायों के अधिशासी अधिकारियों व प्रबंधक गैस सर्विस एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत मंदिर, रिसार्ट, गैस गोदाम, पेट्रोल पंपों, लीसा कारखानों व सड़क किनारे स्थित झोपड़ियों व दुकानों जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास कम से कम 10 से 15 मीटर तक पत्ती, कूड़ा, पिरूल एवं कचरे आदि की साफ-सफाई करवाएं, ताकि वनाग्नि पर रोक लगाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments