ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत मौसम विज्ञान, देहरादून द्वारा प्रेषित मौसम पूर्वानुमान में 19 मई को प्रदेश के कई जनपदों में भारी वर्षा, ओलावृष्टि होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना व्यक्त की है। मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिहं भदौरिया ने जनपद में आपदा प्रबन्धन महकमे को सतर्क कर दिया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त विभागों को निर्देश जारी किये हैं कि वे मौसम की पूर्व चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सर्तक रहें और खोज, बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्यों के लिए उत्तरदायी कार्मिकों को तैयार रखें और वृक्ष गिरने के मार्ग अवरूद्व होने पर तत्काल खुलवाने तथा क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
- उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती
- सऊदी अरब के ऑयल रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला !
- सीढ़ियों से गिरे युवक की जिंदगी दांव पर, आर्थिक तंगी से रुका ऑपरेशन
- पूरन सिंह बिष्ट बने उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता
- सल्ट: चिमटा खाल बेंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो घायल
ADVERTISEMENTS

