HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : बहुगुणा के जिलाध्यक्ष बनने पर झूमे कार्यकर्ता, मिष्ठान वितरण

पनुवानौला : बहुगुणा के जिलाध्यक्ष बनने पर झूमे कार्यकर्ता, मिष्ठान वितरण

ADVERTISEMENTS

✒️ बोले बहुगुणा, ”घर-घर जाकर पुराने कार्यकर्ताओं से करूंगा मुलाकात

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

रमेश बहुगुणा के जिला अध्यक्ष बनने पर पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं द्वारा आज भी कई जगह जश्न मनाया गया। जागेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चलनी छीना व पनुवानौला में मिष्ठान वितरण कर खुश जताई।

कार्यक्रम में राजेंद्र रौतेला, बलवंत गैड़ा, बिहारी नंदन बहुगुणा, हेमंत शाह, रवि बनौला, गणेश बिनवाल, गोपाल बिष्ट, दिनेश गैड़ा, नवीन भट्ट, भुवन जोशी, भवान सिंह, नीरज जोशी, देवेंद्र बिष्ट, भीम सिंह, गोविंद सिंह, भूपाल सिंह, कुंदन सिंह, रमेश सिंह, प्रकाश मेहरा, राजन राम, आनंद बिष्ट, मनोज पांडे, सुमित पांडे, राजेंद्र बनौला आदि शामिल रहे।

इधर जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में भाजपा के नव जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बहुगुणा ने जहां, प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है, वहीं संगठन को सशक्त बनाने की बात भी कही है। बहुगुणा ने कहा कि 2024 के चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। बहुगुणा ने कहा कि संगठन के पुराने और उम्र दराज कार्यकर्ताओं के घर जाकर वह उनसे मुलाकात करेंगे। वहीं, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को एक बार फिर सक्रिय किया जायेगा। उन्होंने युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने की बात भी कही।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments