HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः जिला पंचायत ने बनाई टीमें और गांवों में छिड़ा सफाई अभियान

बागेश्वरः जिला पंचायत ने बनाई टीमें और गांवों में छिड़ा सफाई अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः स्वच्छता सप्ताह के तहत जिला पंचायत बागेश्वर द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों से निश्चित स्थान पर कूड़ा फेंकने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीण मार्गाे में बिखरे कूड़े को एकत्रित किया।

अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत स्वच्छता अभियान के तहत बनाई गईं टीमों द्वारा जनपद के कांडा, कांडा पड़ाव, काफलीगैर, डंगोली आदि क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों में बिखरे कूड़े को एकत्रित भी किया। साथ ही ग्रामीणों से अपने घरों का कूड़ा आसपास लगाए गए कूड़ेदानों में डालने, व्यापारियों से दुकानों में रखे कूड़े दानों का उपयोग करने तथा पॉलीथिन का उपयोग नही करने की अपील की है। इस दौरान पंचायत द्वारा गठित टीमो द्वारा कांडा, कांडापड़ाव , कफलीगैर डंगोली क्षेत्र में घूमकर मार्ग में बिखरे कूड़े को एकत्रित कर कूड़ा वाहन में डंपिंग जोन में निस्तारण किया। इस दौरान टीम में जीवन अलमिया, यजुवेंद्र चौहान, सागर कुमार, अंशुल कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments