HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 03 नवंबर से, जानिए डिटेल

अल्मोड़ा में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 03 नवंबर से, जानिए डिटेल

ADVERTISEMENTS

🏓 चनित प्रतिभागी स्टेट लेवल में होंगे शामिल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां जिला स्तरीय टेबल टेनिस (Table tennis) प्रतियोगिता का आगाज 03 नवंबर से माल रोड स्थित टीटी एकेडमी में होगा। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आज शुक्रवार को जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 03, 04 व 05 नवंबर को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन टेबल टेबल टेनिस एकेडमी, माल रोड़ अल्मोड़ा में किया जायेगा।

उक्त प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी राज्य राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गो में आयोजित की जायेगी।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता निम्न 06 वर्गों में होगी —

Under 11 (Boys & Girls), Under 13 (Boys & Girls), Under 15 (Boys & Girls), Under 17 (Boys & Girls), Under 19 (Boys & Girls) and Open (Men & Women)/

एसोसिएशन के सचिव हरेन्द्र प्रसाद ने जिले भर के टेबल टेनिस खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाने में अपना योगदान देन का आहवान किया। साथ ही कहा कि उक्त प्रतियोगिता से संम्बंधित कोई भी जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियो से प्राप्त की जा सकती है।

बैठक में ऐसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती, निर्मल रावत, विक्रम साह, साकिब सिदीकि, हिमांशु पेटशाली, सुमित साह, अखिल रतन, प्रदीप बनकोटी, इमरोज खान तथा संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Good News : 02.30 करोड़ से सुधरेगी बागेश्वर—गिरेछीना मोटर मार्ग की दशा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments