HomeUttarakhandNainitalमिशन हौंसला : जरूरतमंदों के काम आई क्वारब पुलिस, गांव-गांव जाकर गरीबों...

मिशन हौंसला : जरूरतमंदों के काम आई क्वारब पुलिस, गांव-गांव जाकर गरीबों को राशन, दवाई व जरूरी सामान वितरित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट और कानि आनंद राणा द्वारा मिशन हौंसला अफजाई के तहत गरीब व असहाय लोगों को राशन, तेल, दवाई व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

ज्ञात रहे कि डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार और एसएसपी नैनीताल प्रीति ​प्रियदर्शनी के दिशा—निर्देशन में यहां कोरोना काल में जरूरतमंदों को हर तरह की मदद पुलिस द्वारा मुहैया कराई जा रही है।

Big Breaking, Haldwani : ग्रामीण को उठा ले गया ले गया बाघ, झाड़ियों में मिला क्षत—विक्षत शव, परिजनों में कोहराम

इसी क्रम में क्वारब पुलिस ने आज गोपुली देवी पत्नी बच्ची राम, उम्र 65 वर्ष, निवासी सिरसा, थाना भवाली। विधवा महिला हीरा देवी पत्नी स्व. दीवान राम, उम्र 62 वर्ष, निवासी डूंगरू, थाना भवाली। किशन राम पुत्र धनीराम, उम्र 72 वर्ष, निवासी मुंगारू, थाना भवाली, तेज सिंह पुत्र हरक सिंह, निवासी मटकिना, उम्र 70 वर्ष तथा विधवा नीमा देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रशेखर, उम्र 52 वर्ष, निवासी चोपड़ा, थाना भवाली को राशन व अन्य आवश्यक सामग्री की किट वितरित की।

इधर चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में जरूरतमंदों की सहायता हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार आईपीएस की मुहिम मिशन हौंसला के तहत पुलिस हर जरूरतमंद की सेवा कर रही है। इसी क्रम में आज चौकी क्वारब द्वारा यह वितरण कार्य किया गया है। जिसमें जरूरतमंदों को राशन, तेल एवं दवाइयों की किट गांव-गांव में जाकर दी गई है।

BAGESHWER BREAKING: होराली गांव में मृत मिला गुलदार, पोस्टमार्टम के बाद शव जलाया, आपसी संघर्ष में मौत का अंदेशा

Job Alert : Indian Coast Guard में अपर डिवीजन क्लर्क के लिए भर्तियां, 75 पदों के लिए 28 जून तक करें आवेदन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments