







सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देवनाई घाटी का दौरा कर ग्रामीणों को मास्क, सेनिटाइजर व जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटी। उन्होंने मुम्बई में बार्ज दुर्घटना में मारे गए जिले के अजय राणा के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी तथा सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बिष्ट ने देवनाई, भगरतोला, डुमलोट, भतड़िया, सरोली आदि गांवों का पैदल भ्रमण कर लोगों की कुशलक्षेम पूछी और ग्रामीणों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने सरोली में गोपाल सिंह के आपदा से टूटे मकान का निरीक्षण किया तथा टूटे मकान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को मास्क, सैनीटाइजर व ग्लब्ज का वितरण भी किया। इस दौरान उनके साथ भ्रमण में हरीश रावत, मंगल सिंह राणा, कैलाश बोरा, योगेश पंत, भरत राम आदि मौजूद थे।
Breaking : बागेश्वर में कोरोना से आज एक की मौत, आज 76 नए मामले निकले
Bageshwer : भाजयुमो ने एसडीएम को दी कोविड काल में जनहित के कार्यों की जानकारी, एसडीएम ने की प्रशंसा












