मोटाहल्दू। श्रम विभाग की ओर से मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को दी जाने वाली राशन किट व बरसात के समय उपयोग की जाने वाली छाते मजदूर वर्ग के लोगों को बांटी गयी। हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 58 तीनपानी क्षेत्र में भाजपा नेता युगल शर्मा ने स्वयं मौके पर किट वितरण की। युगल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व श्रम मंत्री हरक सिंह रावत की पहल पर उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों मजदूरों को कोविड-19 के तहत राशन किट उपलब्ध करायी जा रही हैं। जिसमें किसी तरह की मनमानी न हो और पात्र मजदूरों तक राशन किट पहुंच सके इसके लिए उन्होंने खुद श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में राशन किट का वितरण करवाया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।