HomeBreaking Newsशराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त पर ही चला दी गोली, हालत...

शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त पर ही चला दी गोली, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की उसके ही साथी ने गोली मार दी। घटना के बाद से युवक फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल की हालत नाजुक है। उसे पहले सुशीला तिवारी लाया गया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया हुआ था। गत दिवस कुछ लड़के सुधीर नामक युवक के मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर मारपीट शुरू हो गई।

इस बीच दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए। हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द घटना के खुलासे की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments