HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः लंबित मामले शीघ्र निस्तारित करें और अपराधों पर लगाएं लगाम-रचिता

अल्मोड़ाः लंबित मामले शीघ्र निस्तारित करें और अपराधों पर लगाएं लगाम-रचिता

ADVERTISEMENTS

एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, सम्मेलन में सुनी समस्याएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः एसएसपी रचिता जुयाल ने आज जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सम्मेलन करते हुए मासिक अपराध गोष्ठी की। इस दौरान लम्बित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने, अपराध नियंत्रण करने एवं पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सर्वप्रथम एसएसपी ने प्रत्येक थानों एवं शाखाओं से आए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधितों को दिए। इसके बाद आयोजित अपराध गोष्ठी में अपराधों व विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, लम्बित माल मुकदमाती का शीघ्र निस्तारण करने, समन/नोटिस व वारंट की तामीली कराने, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी करने, होटल/ढाबों की चेकिंग करने, अपराध नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्यवाही करने, जनजागरुकता कार्यक्रम चलाने, अभियोगों में वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करने, साईबर फ्राड व महिलाओं अपराध से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश प्रभारियों को निर्गत कियेे। बैठक में इस माह में सराहनीय कार्य करने वाले 19 पुलिस कर्मियों व सेल्फ डिफेंस ट्रेनर वंदना भंडारी को पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments