HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: डायट ने बंद किया था पुराना पैदल मार्ग, कड़ी आपत्ति...

Almora News: डायट ने बंद किया था पुराना पैदल मार्ग, कड़ी आपत्ति व चेतावनी पर खोल दिया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा को कड़े विरोध के सामने झुकना पड़ा और डायट प्रशासन ने लोअर माल रोड (कर्नाटकखोला) से जाखनदेवी को जाने वाला पुराना पैदल मार्ग अब आवाजाही के लिए खोलना पड़ा। दरअसल, डायट द्वारा मार्ग बंद कर दिए जाने से लोग दिक्कत में आ गए थे और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने इसका विरोध करते हुए एक सप्ताह के अंदर मार्ग खोलने की मांग की थी।

मामला ये है कि कर्नाटकखोला से जाखनदेवी की ओर जाने वाला एक पैदल मार्ग है, जो डायट परिसर से गुजरता है, किंतु काफी पुराना पैदल मार्ग होने के साथ ही नगर पालिका के नक्शे में चिह्नित है। इस मार्ग से बाजार आने जाने वालों को काफी सुविधा है। मगर इसके बावजूद पिछले दिनों डायट प्रशासन ने यह मार्ग अचानक बंद कर दिया। जिससे लोगों को दिक्कतें होने लगी और काफी घूमकर बाजार आना—जाना पड़ा। इसकी भनक लगते ही पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने ​डायट पहुंच कर इसका विरोध किया और प्राचार्य डायट को पत्र लिखा। जिसमें तत्काल इस मार्ग को खोलने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दे डाली कि यदि एक माह के अंदर यह मार्ग नहीं खुला, तो स्थानीय नागरिकों के साथ आंदोलन ही विकल्प बचेगा। इस पर डायट प्रशासन ने विचार किया और डायट के प्राचार्य ने बैठक आहूत कर मार्ग को खोलने का निर्णय ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments