HomeUttarakhandAlmoraसीएम रहते तो कुछ किया नहीं, अब बन गए दार्शनिक : बिट्टू...

सीएम रहते तो कुछ किया नहीं, अब बन गए दार्शनिक : बिट्टू कर्नाटक

ADVERTISEMENTS

✒️ पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कसा तंज

✒️ गैरसैंण प्रेम पर उठाए कई सवाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का गैरसैंण प्रेम लोकसभा चुनाव के आते ही बहुत बढ़ गया है।

कर्नाटक ने कहा कि जहां त्रिवेंद्र अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बेरोजगार नवयुवकों, महिलाओं, पर्वतीय क्षेत्र के जनपदों विशेष तौर पर गैरसैंण मुद्दे पर कभी भी मुखर नहीं हो पाए थे। वहीं, आज लोकसभा चुनाव के आते ही इस प्रकार की बातें कर रहे हैं कि उन्होंने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बना दिया हो।

कर्नाटक ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं का अपमान करने का काम किया। आज वर्तमान में अब वह दार्शनिक बन कर इस प्रकार का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जैसे कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस पर्वतीय राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए विशेष पैकेज दिया हो, जो अब बन्द हो गया है। उन्होंने कहा कि श्री रावत के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पर्वतीय जनपदों के लोगों का उत्पीड़न व शोषण हुआ।

राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए अब वह बयानबाजी कर रहे हैं। कर्नाटक ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट के चलते अब वह गैरसैंण प्रेम दिखा रहे हैं। यदि अपने मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गैरसैंण के विकास के लिए कोई विशेष योजना या विशेष बजट का प्रावधान किया हो तो वह जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि यदि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य की जनता के लिए कुछ विशेष किया होता तो वह प्रदेश का कायाकल्प कर सकते थे। अपने कार्यकाल के दौरान त्रिवेंद्र सिंह के चेलों ने जिस प्रकार की लूट मचाई थी उसे प्रदेश की जनता ने भली-भांति देखा है। कर्नाटक ने कहा कि केवल कोरी बयानबाजी से प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा। त्रिवेंद्र सिंह जैसे लोगों को जनता के बीच में जाकर अपने किए की माफी मांगनी चाहिए।

मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments