HomeUttarakhandNainitalधारी : पशु प्रदर्शनी का आयोजन, प्रेम चंद्र की गाय को चैम्पियन...

धारी : पशु प्रदर्शनी का आयोजन, प्रेम चंद्र की गाय को चैम्पियन पशु का खिताब

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/धारी| आज शुक्रवार को पशुपालन विभाग धारी द्वारा विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम खुटियाखाल में किया गया। प्रदर्शनी में प्रेम चंद्र की संकर नस्ल की गाय ने चैम्पियन पशु का खिताब जीता।

प्रदर्शनी में 40 पशुपालकों के करीब 70 पशुओं का पंजीकरण हुआ। अन्य वर्गों में मनोज कुमार, अरविन्द सिंह, मनीषा देवी, कमला देवी, कृष्ण सिंह, धनी देवी, प्रेमा देवी, पूरन सिंह, जसुली देवी, भावना देवी एवं जानकी देवी के पशुओं ने पुरुस्कार जीते।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी जनपद नैनीताल डॉ. बी. एस. जंगपांगी ने पशुपालकों को विभिन्न विभागीय जानकारिया दी। पशु प्रदर्शनी का संचालन पशुचिकित्साधिकारी धारी डॉ. अनिल कुमार रावत ने किया। डॉ. स्वाति, डॉ. रिज़वाना, प्रसार अधिकारी हरिशंकर आर्य, नेहा वर्मा, मीनाक्षी तिवारी, विनीत पंत, नवराज डेरी सचिव हरीश आदि ने प्रदर्शनी के सफल संचालन में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने की राज्यों के साथ बैठक, पढ़ें खबर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments