HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में सेवा दिवस के रूप में मना धामी का जन्मदिन

अल्मोड़ा में सेवा दिवस के रूप में मना धामी का जन्मदिन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में भाजपा की जिला, नगर व ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कई सेवा कार्यक्रम आयोजित किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के करबला स्थित कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण, फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिले के समस्त नगर एवं ग्रामीण मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य व वृक्षारोपण कार्य किए। इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला​ध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पूरे जिले में भाजपा के सभी मण्डलों द्वारा सीएम धामी का जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज सेवा की भावना के साथ जनता के बीच सक्रिय रहता है। इस मौके पर मातृशक्ति की महिलाओं ने स्वयं भोजन पकाकर कुष्ठ आश्रम के रोगियों एवं जरूरतमंदों को परोसा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलखवाल, बिट्टू कर्नाटक, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी आदि कई लोग शामिल रहे। इस तरह ग्रामीण मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments