HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में धामी ने लागू किया सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून

उत्तराखंड में धामी ने लागू किया सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून

ADVERTISEMENTS

➡️ भाजयुमो ने निकाली पदयात्रा, सीएम का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल विरोधी अध्यादेश विधानसभा में पारित किए जाने पर पदयात्रा निकाल कर सरकार का आभार व्यक्त किया।

भाजयुमो ने निकाली पदयात्रा

पदयात्रा की शुरूआत एचडीएफसी बैंक से हुई तथा समापन चौघानपाटा में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा चंदन बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया!

बहुगुणा ने कहा कि आज के दिन ही 15 मार्च को देश का सबसे सशक्त कानून विधानसभा में पास हो जायेगा। इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन नगर मंडल में किया गया है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का समस्त युवाओं की ओर से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक चंदन बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, नगर अध्यक्ष मोनू शाह, दर्शन रावत, राजेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, मनीष सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, दिनेश मठपाल, संजय बिष्ट, जगत तिवारी, प्रकाश बिष्ट, पारस कांडपाल, कनक पंत, कन्हैया बिष्ट, प्रेम लटवाल, आशीष गुरुरानी, आशीष उपाध्याय, उषा शर्मा, दिशांत पवार, मोहम्मद मुदस्सर, राजा खान, रेखा आर्य आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments