HomeUttarakhandNainitalबेतालघाट में देवी भागवत, श्रद्धालुओं ने किया महावीर हनुमान की लीलाओं का...

बेतालघाट में देवी भागवत, श्रद्धालुओं ने किया महावीर हनुमान की लीलाओं का श्रवण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

बेतालघाट के सोनगांव स्थित भगवती देवी मंदिर में भागवत कथा जारी है। इन दिनों संपूर्ण मंदिर परिसर भजन—कीर्तन की धुनों से गूंज रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालुगण कथा—श्रवण का रसास्वादन कर रहे हैं।

भागवत के आज नौवें दिन दिव्य लीलाओं का दर्शन हुए। कथा में आस—पास के गांवों से सैकड़ों लोग भागवत सुनने पहुंचे। मंदिर में भैरव भगवान का जलाभिषेक किया गया। आचार्य गिरीश पाण्डे के नेतृत्व में बसंत पाण्डे, प्रकाश नैनवाल आदि विद्वान पंडितों ने गणेश पूजा, मातृका पूजन किया। यजमान बालम सिंह, चंदन सिंह, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, ईश्वर सिह, जगत सिंह, पूरन सिंह रहे।

व्यास कैलाश सुयाल ने नौवें दिन हनुमान भगवान की दिव्य लीलाओं का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन मे भगवान की शरण ग्रहण करना जरूरी है, प्रभु शरण के बाद ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। इस दौरान महात्मा बनवारी गिरी महाराज, लाल गिरी महाराज पवन मेहरा, पवन बोहरा, भरत, पुष्कर, पप्पू, गणेश, योगेश, मुन्ना, देव सिंह, जगमोहन, जीवन जोशी, तारा दत्त पाण्डे, पंकज शर्मा, नीरज नयाल आदि रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments