HomeUttarakhandNainitalअखंड रामयण पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हल्द्वानी से आई कीर्तन...

अखंड रामयण पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हल्द्वानी से आई कीर्तन मंडली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। नैनीपुल में चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन हो गया है। इस बीच देर रात तक भजन-कीर्तन व प्रभू श्री राम के भजनों का आयोजन चलता रहा। तमाम भक्तगणों ने आकर इस आयोजन में हिस्सा लिया।

अखंड रामायण पाठ कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से बसंत पाठक और विपिन गुरूरानी शामिल रहे। साथ ही हल्द्वानी से भजन मंडली टीम पहुंची। अखंड रामायण के दौरान रात भर भजन-कीर्तन चलते रहे। जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। समापन पर तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही प्रभू श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में नैनीपुल, सिरसा, डोबा, सेंज, रेंगल, ढठवाल गांव, चोपड़ा, सुयालबाड़ी आदि से भक्तगण पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि ‘अखंड रामायण पाठ’ का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। अखंड रामायण का विधिपूर्वक पाठ करने से पुर्व गोस्वामी तुलसीदास, महर्षि वाल्मीकि, भगवान शिव तथा हनुमानजी का आवाहन-पूजन करने की भी परंपरा है। इसके बाद सीताराम का आवाहन, षोडशोपचार-पूजन और ध्यान किया जाता है। तदन्तर पाठ का आरम्भ होता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जब तक पाठ पूरा न हो जाय तब तक अनवरत पाठ चलना चाहिए। बीच में कोई रुकावट नहीं होना चाहिए।

तेज हवा के साथ भारी बारिश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments