HomeUttarakhandBageshwarविकास के काम भाजपा को बनाएंगे विजयी: सौरभ बहुगुणा

विकास के काम भाजपा को बनाएंगे विजयी: सौरभ बहुगुणा

ADVERTISEMENTS

👉 प्रभारी मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गरुड़ के कई गांवों में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने पार्वती दास को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।

गरुड़ के लौबांज, भोजगण,भेटा, दर्शानी, गरुड़ बाजार, नौघर, टीटबाजार, पाये आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि स्व. चंदन राम दास ने बागेश्वर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। गांव- गांव सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही कितना दुष्प्रचार करे, लेकिन जनता उनके विकास कार्यों को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि स्व. दास को हमेशा बागेश्वर जनपद के विकास की चिंता रहती थी।

उन्होंने पार्वती दास के लिए वोट मांगते हुए कहा कि स्व. दास के अधूरे कार्यों को उनकी धर्मपत्नी पार्वती दास आगे बढ़ाएगी। उन्होंने लोगों से डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर कई ग्रामीण महिलाओं ने प्रभारी मंत्री को राखी भी बांधकर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विधानसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट, कुमाऊँ संयोजक जगदीश आर्य, बहादुर कोरंगा,मनोज बिष्ट, आनंद सिंह कोरंगा,मनोज बिष्ट,करन सजवान, जगत सिंह, शंकर सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, जनार्दन लोहुमी, मधुसूदन जोशी, नवीन खोलिया, राजू नेगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments