HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का ​फिर विस्तार, नये पदाधिकारी घोषित

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का ​फिर विस्तार, नये पदाधिकारी घोषित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ नगरकोटी, डंगवाल व रायल को मिला ग्रामीण इकाईयों में अध्यक्ष का दायित्व
✍️ व्यापारी हितों के लिए अब अधिक सक्रियता से काम करेगा संगठन: मनोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा का फिर विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने ताकुला, बसोली व कसारदेवी इकाईयों के अध्यक्ष व महामंत्री की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया है। नये पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने जिले की ग्रामीण इकाइयों का विस्तार करते हुए आज ताकुला इकाई के लिए वरिष्ठ व्यापारी कुंदन सिंह नगरकोटी को अध्यक्ष तथा पूरन सिंह सुप्याल को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा। बसोली इकाई के लिए अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह डंगवाल को सौंपा जबकि चंदन सिंह बिष्ट को महामंत्री बनाया है। कसारदेवी इकाई के लिए वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह रायल को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अशोक सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष व दर्शन सिंह पिल्खवाल को जिलामंत्री बनाया है। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा में शामिल होने व दायित्व संभालने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों के शामिल होने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। ऐसे में संगठन व्यापारी हितों के लिए अधिक सक्रियता से कार्य करेगा।

इधर नवनियुक्त पदाधिकारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी समेत संगठन के अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जय प्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments