अल्मोड़ा: वरिष्ठ व्यापारी जगदीश लाल साह के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने नगर के वयोवृद्ध व्यापारी जगदीश लाल साह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने जारी शोक संदेश में कहा कि गारमेंट्स व्यापारी सुमित साह व अमित साह के पिता का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चैहान, महासचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।