HomeUttarakhandNainitalशानदार पहल : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने की रक्तदान अभियान की...

शानदार पहल : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने की रक्तदान अभियान की शुरूआत, सभी इकाइयों को भी Blood donation को किया निर्देशित

ADVERTISEMENTS

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कुमायूं युवा मंडल के द्वारा एक नवीन पहल करते हुए यहां देवकीनंदन चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। साथ ही सभी इकाइयों को सुविधानुसार ब्लड डोनेशन के लिए निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के इस दौर में प्रदेश के तमाम अस्पतालों में रक्त की कमी पेश आ रही है। इन हालातों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने विचार—मंथन के बाद सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान का निर्णय लिया है।

Big Breaking : भारी बारिश मचा रही कोहराम ! अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच हो बार हुआ ब्लॉक, डेढ़ घंटे तक अवरूद्ध रहा मलबा सुयालखेल कफलाड़ छ्योड़ीधूरा मार्ग

इस नए अभियान की शुरूआत आज हल्दूचौड़ से की गई। हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि जिस प्रकार से इस समय कोरोना महावारी में ब्लड की कमी हो रही है। उसको पूरा करने के लिए अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने कहा कि समस्त इकाइयां इस वैश्विक कोरोना महामारी में अपने अपने स्तर से बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं और करती रहेंगी।

युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने 18 वर्ष से ऊपर सभी युवाओं से अपील करी कि वह वैक्सीन लगाने से पहले एक बार ब्लड डोनेट जरूर करें।

उत्तराखंड में कुछ राहत, पहले की अपेक्षा कम हुआ नये संक्रमितों व मौतों का आंकड़ा, आज 3658 पॉजिटिव, 80 लोग हार गये कोरोना से जंग, जानिये अपने जिले का हाल

जगमोहन चिलवाल ने कहा कि रक्त्दान का अभियान जारी रखते हुए अधिक से अधिक लोगों की मदद की जाएगी।

अस्पताल में ब्लड डोनेट करने वालों में भास्कर सुयाल, देवेंद्र तिवारी, रवि सिंह, मनीष तिवारी, मोहित भट्ट आदि पदाधिकारी शामिल थे।

शिविर में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, संरक्षक हरेंद्र बोरा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री युवा जतिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Big News : सिर्फ 250 रूपये में घर बैठे कीजिएगा Corona की जांच, Next week बाजार में आ रही Corona Home Testing Kit

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Big Breaking : उत्तराखंड सरकार ने आदेश में किया संशोधन, अब 21 मई को 12 बजे तक खुलेंगी यह दुकानें…..

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 14 वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा में रेंजर संचिता वर्मा का निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर पद पर स्थानान्तरण, देखिए अपने जनपद की लिस्ट

Breaking News : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, तीन मौतों की पुष्टि, उफान पर हैं नदी—नाले, कई संपर्क मार्ग हुए बंद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments