HomeUttarakhandBageshwarदेवभूमि रजत उत्सव 2025: बागेश्वर में दिखा सरकारी योजनाओं का महासंगम

देवभूमि रजत उत्सव 2025: बागेश्वर में दिखा सरकारी योजनाओं का महासंगम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, देवभूमि रजत उत्सव 2025 के अवसर पर बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा रिबन काटकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन किया और उनका निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड राज्यगीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसने माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। इसके बाद, स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

DM और राज्यमंत्री ने दिए अहम निर्देश जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम और पात्र जन-जन तक पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने स्थानीय उद्यमियों से उनके उत्पादों और विपणन की जानकारी भी ली।

देखने के लिए Click करें 👉 सड़क नहीं, तो सिर्फ डोली! 😭

स्थानीय उत्पादों को मिला मंच, वितरित हुए करोड़ों के लाभ

उत्सव में बायर–सेलर मीट का भी सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विक्रय को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि वितरित की गई:

  • ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सामुदायिक उद्यम ‘दिव्य श्री गागरीगोल’ और ‘चेतना भटखोला’ को ₹12-12 लाख की धनराशि प्रदान की गई।
  • दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत ₹2 लाख और पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ₹3 लाख के ऋण वितरित किए गए।
  • इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट सामग्री भी प्रदान की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, बाइक से भारत भ्रमण करने वाली पूजा तलाल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पार्वती देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सतत विकास पर फोकस

राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने इस दौरान कहा कि “राज्य सरकार सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य आंदोलनकारियों का योगदान ही इस उपलब्धि की नींव है।” जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि “उत्तराखंड राज्य गठन के बाद निरंतर तीव्र गति से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। सरकार की सभी योजनाएं पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास पर केंद्रित हैं।” उन्होंने सभी जनपदवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments