HomeBreaking NewsUttarakhand : नतमस्तक ! शीतकालीन सत्र में वापस हो सकता है देवस्थानम...

Uttarakhand : नतमस्तक ! शीतकालीन सत्र में वापस हो सकता है देवस्थानम एक्ट

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

जहां केंद्र सरकार ने किसानों के आगे झुकते हुए 03 कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी, वहीं उत्तराखंड सरकार भी तीर्थ पुरोहितों के आगे नतमस्तक होते हुए देवस्थानम एक्ट वापस ले सकती है। यह फैसला उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की शुरू हुई सियासत के बीच जल्द लिया जा सकता है।

बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कानून की वापसी संभव है। इस कानून का बीते एक साल से तीर्थ पुरोहित विरोध कर रहे हैं। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने विगत दिनों देहरादून में देवस्थानम एक्ट के विरोध में यमुना कालोनी स्थित मंत्रियों के आवासों पर विरोध—प्रदर्शन भी किया था। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि यदि एक्ट वापस न लिया गया तो इसके विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरोहितों से कहा है कि 30 नवंबर तक एक्ट से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। ज्ञात रहे कि बीते वर्ष नवंबर-दिसंबर में उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत प्रदेश के 51 मंदिरों का प्रबंधन हाथ में लेने के लिए चार धाम देवस्थानम एक्ट से एक बोर्ड, चार धाम देवस्थानम बोर्ड बनाया था। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम अस्तित्व में आया था।

उल्लेखनीय है कि राज्य सभा में सांसद अनिल बलूनी ने इसे वापस लिये जाने की बात कही है। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के मामले में जिस तरह प्रधानमंत्री ने बड़ा दिल दिखाया है, उसी तरह प्रदेश सरकार भी देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को लेकर अडिग नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर लगेगा कि ये कानून चारधाम, मठ-मंदिरों व आमजन के हित में नहीं है तो सरकार इसे वापस लेने पर विचार कर सकती है। साथ ही कहा इस विषय पर हम सबसे सलाह लेकर ऐसा निर्णय लेंगे, जिससे सबको संतुष्टि हो।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा। गत शुक्रवार को इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी थी। उन्होंने बताया था कि उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र भराड़ीसैंण में 7 और 8 दिसंबर को होगा। पहले सरकार ने सत्र के लिए 28 और 29 दिसंबर की तारीख तय की थी। उम्मीद है कि इसी सत्र में धामी सरकार बड़ी घोषणा कर देगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments