HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : देवभूमि के नगर अध्यक्ष देवा भाई ने जिला बार एसोसिएशन...

अल्मोड़ा : देवभूमि के नगर अध्यक्ष देवा भाई ने जिला बार एसोसिएशन के समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, चुनाव आयोग के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती के प्रयासों की करी सराहना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने जिला बार एसोसिएशन के समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि नव कार्यकारिणी अपने कर्तव्य व जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेगी।

दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि जिला न्यायालय परिसर पांडेखोला में आयोजन को संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा (उच्च न्यायालय, उत्तराखंड) तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति आलोक कुमार शर्मा व जिला जज मो. मलिक मजहर सुल्तान के आगमन से इस कार्यक्रम में काफी उत्साह रहा। साथ ही न केवल अधिवक्ताओं, बल्कि जन सामान्य को उनके संबोधन से काफी कुछ सीखने—समझने को भी मिला।

देवा भाई ने कहा कि वह नव निर्वाचित अध्यक्ष शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, सचिव भुवन पांडे, उपसचिव भगवत सिंह मेर, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सह—कोषाध्यक्ष इन्तेखाब आलम कुरेशी, पुस्तकालयाध्यक्ष भोला शंकर जोशी, सह पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजा ह्रदयेश अंडोला, सम्प्रेक्षक मरूली मनोहर भट्ट के अलावा कार्यकारिणी सदस्य त्रिभुवन पांडे, वैभव पांडे, सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, हरीश चंद्र लोहनी, नारायण सिंह जीना को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments