HomeUttarakhandAlmoraनए साल 2021 से व्यापक सदस्यता अभियान चलायेगा देव भूमि उद्योग व्यापार...

नए साल 2021 से व्यापक सदस्यता अभियान चलायेगा देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल, दीपक भट्ट नगर सचिव, अन्नु साह जिला उपाध्यक्ष तथा गणेश जोशी बने जिला संगठन मंत्री

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE Reporter, Almora

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने नव वर्ष 2021 में संगठन को सशक्त बनाने का ऐलान किया है। आज हुई प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा और नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि एक जनवरी से बकायदा सदस्ता अभियान की शुरूआत की जायेगी। इस मौके पर आज प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक भट्ट को नगर सचिव, अन्नु साह को जिला उपाध्यक्ष तथा गणेश जोशी जिला संगठन मंत्री बनाने के साथ ही उनका स्वागत किया गया।
मनोज वर्मा ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की मौजूदा सदस्यता वर्ष 2020 में 870 हो चुकी है तथा नए साल में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारियों को सदस्यता प्रदान की जायेगी। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल हर दु:ख—तकलीफ में व्यापारियों के साथ रहा है तथा आगे भी खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी नंदादेवी से मनोज वर्मा, चौक बाजार से गुरूचरण लाल प्रकाश, कचहरी बाजार से युसुफ तिवारी, मोहम्मद नौसाद, मल्ली बाजार से राजेंद्र शर्मा, माल रोड शिखर के पास से दीपेश चंद्र जोशी, लिंक रोड से फईम भाई व दीपक भट्ट, लोअर माल से गणेश चंद्र जोशी, खत्याड़ी से जगदीश चंद्र तिवारी व दिनेश चंद्र जोशी, नृसिंहबाड़ी से दीक्षित जोशी तथा नियाजगंज से करन पांडे को सौंपी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महसचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, मंगल सिंह बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महासवि राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निसाद, उप सचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पांडे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments