HomeBreaking Newsमौसम : घना कोहरा दृश्यता शून्य, जारी हुआ अलर्ट, रोडवेज बसों को...

मौसम : घना कोहरा दृश्यता शून्य, जारी हुआ अलर्ट, रोडवेज बसों को यह आदेश

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/ घने कोहरे के बीच कई जगह दृश्यता शून्य होने की वजह से यूपी रोडवेज ने बड़ा फैसला लिया है। तय हुआ कि संभावित दुर्घटना से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बसों को कोहरे में नहीं चलाने का आदेश जारी किया है। गंतव्य को रवाना बस भी कोहरा अत्यंत घना होने पर जहां की तहां खड़ी कर दी जायेंगी।

घना कोहरा दृश्यता शून्य, जारी हुआ अलर्ट
घना कोहरा दृश्यता शून्य, जारी हुआ अलर्ट

उल्लेखनीय है कि लखनऊ सहित यूपी के बहुत से शहरों में प्रथम बार दृश्यता शून्य Zero Visuality पहुंच गई। मौसम विभाग ने आज भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जनपदों में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य पहुंच गई।

Atul Kumar Singh, senior meteorologist of Zonal Science Center के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते वातावरण में बहुत नमी है, जिसके चलते घना कोहरा छा रहा है। कई रोज तक यही क्रम जारी रहेगा। कुछ इलकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।

यहां के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट

Lucknow, Banda, Chitrakoot, Fatehpur, Hardoi, Farrukhabad, Kanpur, Unnao, Rae Bareli, Baghpat, Meerut, Ghaziabad, Hapur, Gautam Buddha Nagar, Bulandshahr, Aligarh, Mathura, Hathras, Kasganj, Etah, Agra, Firozabad, Mainpuri, Etawah, Auraiya, Shahjahanpur, Sambhal, Badaun, Jalaun, Hamirpur, Mahoba, Jhansi, Lalitpur

यूपी रोडवेज ने लिया यह निर्णय

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने घने कोहरे के चलते बड़ा फैसला लिया है। अब जहां दृश्यता शून्य के करीब होगी वहां बसें नहीं चलाई जायेंगी। निगम की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। बस अड्डे से बस रवाना होने से पहले चालक और परिचालक को सूचित किया जा रहा है कि जहां कोहरा घना हो वहां बस रोक दी जाये।

होटल, ढाबों, पेट्रोल पंपों में लें आश्रय

जारी आदेश में कहा गया है कि कोहरा पाये जाने पर रोडवेज बस को नजदीकी बस स्टेशन में खड़ा करें। ऐसा न होने पर किसी भ्ज्ञी यात्री प्लाजा, ढाबे, पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर बस को रोक दिया जाये। कोहरा समाप्त होने के बाद ही आगे की यात्रा शुरु करें। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह Minister of State for Transport (Independent Charge) Dayashankar Singh ने इस संबंध में आदेश दिया है। यह भी कहा गया है कि बस को किसी भी दशा में मुख्य सड़क पर खड़ा न करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments