HomeUttarakhandDehradun17 राज्यों में घना कोहरा; दिल्ली में 120 फ्लाइट लेट, उत्तराखंड में...

17 राज्यों में घना कोहरा; दिल्ली में 120 फ्लाइट लेट, उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTSAd

नई दिल्ली | देश में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह एमपी और यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई।

दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं। 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। उत्तरी रेलवे ने बताया की अब तक 26 ट्रेनें लेट हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।

उत्तराखंड में दो दिन बर्फबारी की आशंका

उत्तराखंड में देहरादून समेत कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिल रही है। साथ ही दिनभर सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराने से तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के भी आसार बने हुए हैं। हालांकि, कहीं-कहीं दिनभर गुनगुनी धूप भी खिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को भी कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। साथ ही चोटियों पर हल्का हिमपात संभव है। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आने की आशंका है। अगले कुछ दिन प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या; पति-पत्नी, 3 बेटियों को पत्थर काटने वाली मशीन से काटा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments