HomeBreaking Newsहल्द्वानी : कंपनी के सदस्यों का धरना-प्रदर्शन, निवेशकों का पैसा लौटाने की...

हल्द्वानी : कंपनी के सदस्यों का धरना-प्रदर्शन, निवेशकों का पैसा लौटाने की मांग

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। विजन सोशल सोसाइटी और विदित अक्षय विजन कंपनी के सदस्यों द्वारा निवेशकों के हित में आज रविवार को यहां बुध पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया।

संस्था कर्मचारी योगेश कांडपाल व संस्था के निदेशक अरविंद पंत के संयोजन में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान संस्था के डायरेक्टरों पर तमाम आरोप लगाये गये। वक्ताओं ने कहा कि संस्था के दो डायरेक्टर विजन सोशल सोसाइटी में भी मुख्य पदों पर हैं। देनदारी के समय इनके द्वारा कंपनी और सोसाइटी दोनों के कार्यालय बंद कराए जा चुके हैं।

वक्ताओं ने कहा कि षड्यंत्र के तहत सोसाइटी के लाइसेंस का नवीनीकरण तक नहीं किया जा रहा है। ना ही उक्त संदर्भ में किसी प्रकार का उत्तर दिया जा रहा है। इन लोगों द्वारा संस्थानों के संचालन हेतु भेजी गई डाक को तक वापस भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी और सोसाइटी में हजारों निवेशकों का करोड़ों रुपया जमा है। उक्त संस्थानों को संचालन से बाहर करके डायरेक्टर अपनी नई कंपनियों के प्रचार में व्यस्त हैं। कंपनी और सोसाइटी कार्यालय बंद होने से हजारों निवेशकों और कार्यकर्ताओं में भय का माहौल है। कार्यक्रम संयोजकों और धरने में उपस्थित लोगों ने बताया कि उनका लक्ष्य सदस्यों के हित में संस्था का संचालन है। वह इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धरने में में योगेश कांडपाल, अरविंद पंत, पवन बिष्ट, रमेश सिंह मेहरा, गोविंद सिंह मंगोलिया, जानकी कार्की, बसंती देवी, जमुना देवी, सूरज, मनोज बिष्ट, दीपा देवी, जितेंद्र, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments