HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : कृषि बिल को निरस्त किए जाने की मांग, किसानों ने...

किच्छा : कृषि बिल को निरस्त किए जाने की मांग, किसानों ने किया कृषि मंडी में धरना प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

किच्छा। ऑल इंडिया किसान यूनियन के आह्वान पर तमाम किसानों ने एमएसपी पर कानून बनाए जाने तथा कृषि बिल को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर कृषि मंडी में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान समनवयक समिति के जिला उपाध्यक्ष जगरूप सिंह गिल तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि बिल को जबरन किसानों पर थोपने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए अध्यादेश के अनुसार किसान को न्यायालय में जाने का अधिकार नहीं होगा, जो कि किसानों के अधिकारों का हनन है और किसानों का खुला उत्पीड़न है।

किसान कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू ने कहा कि किसान यूनियन के पदाधिकारियों तथा राइस मिलर्स के साथ बैठक कर तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श करने के बाद कई बिंदुओं पर सहमति बनी है और बावजूद इसके किसानों के उत्पीड़न तथा शोषण का प्रयास किया गया तो किसान यूनियन के बैनर तले आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेनवाल तथा मंडी समिति सचिव विनोद लोहमी से तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। इस मौके पर सिख संगठन के जिला अध्यक्ष संतोख सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगरूप सिंह गिल, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह धारीवाल, बलवीर सिंह, जोगिंदर सिंह व कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

नहीं गलेगा-सालों चलेगा नया PVC आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे मंगाएं

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments