HomeUttarakhandAlmoraसेवादल के जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओंं के निराकरण की मांग,...

सेवादल के जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओंं के निराकरण की मांग, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को बताया जन विरोधी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने धारानौला में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर जनता की समस्यायें सुनीं। इस दौरान जनता ने आम रास्तों, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के अभाव के मुद्दे उठाये। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने बढ़ती महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की।
गत दिवस न्यू कालौनी धारानौला में वार्ड की समस्याओं के निवारण हेतु जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश जोशी एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने रास्तों, स्ट्रीट लाईट व कूड़ेदानों की दिक्कतों से अवगत कराया। जिस पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से मध्यम वर्गीय व गरीब वर्ग का बजट बिगड़ रहा है। मनमाने कानूनों को लाकर भाजपा सरकार जनता को परेशान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण इसका उदाहरण है। श्री तिवारी ने कहा कि देश का किसान काले कृषि कानूनों के विरोध में विगत तीन माह से अधिक समय से आन्दोलनरत है परन्तु सरकार किसानों की भी कोई सुध नहीं ले रही है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि आज बेतहाशा बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी से त्रस्त जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है और निश्चित रूप से जाम हो चुके विकास के पहिए को पुनः चलाने के लिए जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल ने कहा कि कांंग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता में आकर गरीबों एवं मध्य वर्गीय जनता के बारे में सोचती है। श्री दुर्गापाल ने कहा कि कांंग्रेस की पिछली सरकारों में युवाओं के लिए भी भरपूर रोजगार के अवसरों की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम का संचालन महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ० मनोज जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश रावत, ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, बी०के० भट्ट, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन साह, बलवन्त सिंह बिष्ट, रणन्जय बोरा, रोहन कुमार, सुरेन्द्र मनराल, आनन्द सिंह कार्की,रमेश कुमार, हरीश सिंह सांगुड़ी, कुन्दन सिंह, नवीन कार्की, दीप कार्की, प्रद्युम्न बोरा, तनुजा बोरा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments