HomeDelhi8 राज्यों में कोहरा; दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रात

8 राज्यों में कोहरा; दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रात

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ अब मध्य भारत के राज्यों में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर फिलहाल सबसे ठंडे राज्य हैं। मौसम विभाग ने बताया हिमाचल के लाहौल स्पीति में रात का तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, मध्य भारत में MP के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शहडोल और मंडला में न्यूनतम तापमान शिमला, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी कम है। यहां रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उधर, तमिलनाडु में कल यानी 30 नवंबर की सुबह फेंगल तूफान टकरा सकता है। इसके असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रात

28 नवंबर यानी गुरुवार रात को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। IMD के अनुसार गुरुवार को तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 21 नवंबर की रात 10.2 डिग्री सेल्सियस और 27 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान है। सबसे ठंडे दिन का तापमान 19 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments